{"_id":"58026c644f1c1bd875291627","slug":"employee-interests-will-conflict","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी हितों के लिए करेंगे संघर्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी हितों के लिए करेंगे संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष व मंचासीन अधिकारी व मौजूद कर्मचारीगण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत कर्मचारियों व संविदा कर्मियों को उच्चाधिकारी और प्रदेश सरकार के जिम्मेदार जिम्मेदारी की नजर से देखें क्योंकि हम गुलाम नही हैं। रात दिन जागकर भी हम ड्यूटी करते हैं। बावजूद इसके विभाग हमारी ओर ध्यान नहीं दिया। यह बात स्थानीय मणींद्रालय सभागार में आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के
प्रदेशाध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी उर्फ बब्बू ने कही। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश उर्फ बब्बू अवस्थी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर समस्याओं के समाधान एवं जनता को बेहतर आपूर्ति के लिए संसाधन जुटाने की जद्दोजहद से विभागीय अधिकारी जूझ रहे हैं। वहीं हमारे संविदा कर्मियों की समस्याओं को दूर करने का किसी के पास समय नहीं। प्रदेश
अध्यक्ष ने कहा कि संविदा कर्मी हताश न हों और कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क बिजली दिलाकर ही रहेंगे। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि समयबद्ध वेतनमान में समान नीति अपनाते हुए एसपी समाप्त कर पुरानी सुविधाओं की बहाली कराकर ही रहेंगे। उन्हाेंने सभी कर्मचारियों व संविदा कर्मियों से आगामी आंदोलन के लिए तैयार रहने के संकेत भी
विज्ञापन
दिए। विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता एसएस प्रसाद ने कहा कि जिले में विभाग के सक्षम अधिकारी होने के नाते वह हर समस्या के निस्तारण के लिए चौबीस घंटे तैयार रहते हैं। उनके स्तर पर जो भी हो सकता है, करने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर संगठन के प्रदेश महामंत्री मोहन जी श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता रमेश चन्द्रा एवं तरनवीर सिंह, अधिशासी
अभियंता मनोज अग्रवाल, सरजू त्रिवेदी प्रांतीय संगठन मंत्री ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संगठन के जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीम व पूर्व जिलाध्यक्ष मु.असलम के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष आई.ए.अंसारी ने मंचासीन अतिथियों प्रदेशाध्यक्ष श्री अवस्थी सहित अधीक्षण अभियंता उरई एस.एस.प्रसाद, अधिशासी अभियंता रमेश चन्द्र,तरनवीर सिंह, मनोज
अग्रवाल एवं प्रान्तीय महामंत्री मोहन जी श्रीवास्तव आदि भी उपस्थित रहे। आईए अंसारी क्षेत्रीय अध्यक्ष, लालदास बने महामंत्री उरई (जालौन) । झांसी मंडल स्तरीय इस विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष व महामंत्री पद का चुनाव कराया गया। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में दोबारा आई.ए.अंसारी व महामंत्री पद पर लालदास को
महामंत्री पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष चंद्रप्रकाश अवस्थी उर्फ बब्बू ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।