फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Eleven bigha crop ash by falling HT line

एचटी लाइन गिरने से ग्यारह बीघा फसल राख

Sun, 21 Apr 2019 11:19 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 21 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Eleven bigha crop ash by falling HT line
कुठौंद में जली पड़ी गेहूं की फसल। - फोटो : amar ujala

कदौरा के गांव हरचंदपुर निवासी शालिगराम के खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार खेत में टूट कर गिर गया। इससे खेत में रखी कटी गेहूं की फसल धू-धू कर जलने लगी। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पहुंचकर पास में लगे नलकूप को चला कर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो बीघा की गेहूं की फसल राख हो चुकी थी। किसान शालिगराम का कहना है कि मेहनत से उगाई फसल आग की भेंट चढ़ जाने से परिवार के भरण पोषण व कर्ज चुकाने की समस्या खड़ी हो गई है।

विज्ञापन


गांव के किसान नीरू सिंह, आनंद, कुमुद, संतोष, बिल्लू व रामधन ने इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। उधर, गोहन थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में रविवार को किसान चंद्रशेखर पुत्र रामस्वरुप के गेहूं के खेत में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लग गई। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सात बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।
विज्ञापन


किसान ने बताया कि 19 बीघा खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी, जिसमें से सात बीघा गेहूं की फसल जल गई। उसका लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गांव के मनीष राजपूत, सत्येंद्र तिवारी, आलोक गुप्ता व शत्रुध्न राजपूत ने डीएम से मांग की है कि गर्मी के मौसम में गोहन क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी तैनात की जाए। वहीं,  कुठौंद थाना क्षेत्र के धर्मपुरा निवासी किसान अतर सिंह के खेत में रविवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से उसकी दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही किसानों ने आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed