फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electricity contract workers gave mass resignation

बिजली संविदा कर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Mon, 04 Jul 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Electricity contract workers gave mass resignation
धनुताल पर जुटे सामूहिक इस्तीफा देने वाले विद्युत संविदा कर्मी - फोटो : ORAI
कोंच। बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने अधिशासी अभियंता पर अभद्रता का आरोप लगाकर सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। इससे शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कस्बे में सुबह से छोटे-छोटे फाल्ट भी नहीं सुधारे गए। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को धनुताल पर जुटे संविदा कर्मियों ने विभाग के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि ऐसी स्थिति में वह काम नहीं करेंगे। हालांकि दोपहर बाद संविदाकर्मी काम पर लौट आए थे, लेकिन बाद में फिर काम बंद कर दिया। एक तो कस्बे के लोग नहर पावरहाउस पर रखे आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर फुंकने से परेशान हैं।
विज्ञापन

उस पर संविदा कर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इससे और भी दिक्कतेें बढ़ गईं। बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई। धनुताल पर जुटे संविदा कर्मियों ने बताया कि उनसे 24 घंटे काम लिया जा रहा है। इसके बाद भी अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता अभद्र व्यवहार करते हैं। इस कारण सामूहिक रूप से इस्तीफा एसडीओ को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ अनिरुद्ध कुमार मौर्या और जेई गौरव कुमार ने समझाया तो संविदा कर्मचारी काम पर लौट आए, लेकिन बाद में फिर काम बंद कर दिया। अखिलेश कुमार, धीरज, सूरज, सनी, हरीशंकर, जितेंद्र कुमार, विक्रम, राहुल, उमेश, संदीप झा, राजकुमार, रामकेश, बाला प्रसाद, कन्हैयालाल, अवधेश कुमार, हरीसिंह, रामप्रसाद, अरविंद सविता, छोटेलाल, बलवीर, तिलक सिंह, भगवानदास, मैथिली शरण सहित तकरीबन 50 संविदा कर्मी शामिल रहे।

विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों से वार्ता करते एसडीओ, कोतवाल व अवर अभियंता

विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों से वार्ता करते एसडीओ, कोतवाल व अवर अभियंता- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed