फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electricity consumption reached 52 lakh units, faults and complaints increased with the heat

Jalaun News: बिजली की खपत 52 लाख यूनिट पहुंची, गर्मी के साथ ही बढ़े फॉल्ट और शिकायतें

Thu, 10 Apr 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption reached 52 lakh units, faults and complaints increased with the heat
उरई। गर्मी जैसे-जैसे तेज होती जा रही है, जिले में बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को कुल 52 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई, जबकि पांच दिन पहले यह आंकड़ा 45 से 46 लाख यूनिट के बीच था। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। आने वाले समय में यह आंकड़ा 60 लाख यूनिट तक पहुंच सकता है। बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए बिजली की डिमांड भेजी जा रही है और अगले महीने से अतिरिक्त बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी।
विज्ञापन


आज जिलेभर में बिजली व्यवस्था पर असर भी साफ दिखा। 23 स्थानों पर फॉल्ट की सूचना मिली, जिनमें से 20 का समाधान कर दिया गया, जबकि शेष पर काम जारी है। इसके अलावा 5 ट्रांसफार्मर जल गए, जिससे प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


बिजली विभाग को आज 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकतर ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और बार-बार बिजली जाने को लेकर थीं। विभाग का दावा है कि सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे बिजली का इस्तेमाल जरूरत अनुसार करें और ओवरलोडिंग से बचें, ताकि व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed