फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,village,police,DM,CRPF

सीआरपीएफ ने गांवों में किया रूट मार्च

Thu, 13 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
election,village,police,DM,CRPF
कोटरा। विधानसभा चुनाव को लेकर कोटरा थाना पुलिस ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ कस्बे व थानाक्षेत्र के 6 गांवों में रूट मार्च कर लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

कोटरा थानाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह पुलिसफोर्स व सीआरपीएफ जवानों के साथ कस्बा के पंचपीर चौराहा, बस स्टैंड, चक्की चौराहा, मुख्य बाजार में रूट मार्च किया। थानाध्यक्ष ने लाउड हैलर (छोटा लाउडस्पीकर) से लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने व चुनाव आचार संहिता का पालन करने की अपील की। इसके बाद सीआरपीएफ व पुलिस के जवानों ने थानाक्षेत्र के ऐंधा, कुरकुरु, सैदनगर, भरसूड़ा, धुरट, बरसार आदि गांवों में रूट मार्च किया। पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान भी शामिल रहें।
विज्ञापन

-------------
चुनाव के लिए जिले में आई सीआरपीएफ कंपनी
उरई। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सीआरपीएफ की एक कंपनी आ गई है। जो शहर के स्कूल कालेजों में ठहरेगी। एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान जिले के कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैगमार्च कर लोगों को भयमुक्त मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। कंपनी में अधिकारियों सहित लगभग 90 सीआरपीएफ जवान मौजूद है। आगे और भी जवान आएंगे। जो जिले की सुरक्षा में मुश्तैद रहकर शांतिपूर्वक मतदान कराने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed