{"_id":"61ddcd8b9f097b1eb40c2d28","slug":"election-sp-adm-dm-online-orai-news-knp6748199172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
कालपी रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी का निरीक्षण करती डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी रवि कुमार व एडीएम
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। बैठक में चुनाव आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन करने की हिदायत दी। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए भी चेताया।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां घर-घर जाकर प्रचार अभियान में पांच लोग ही ले जा सकते हैं। रैली, सभा आदि के संबंध में अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। नामांकन पत्र डाउनलोड करने व फीस जमा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के सुविधा एप का उपयोग करें। नामांकन के समय केवल दो व्यक्ति के आने की अनुमति है। दो से अधिक न आएं। नामांकन कक्ष में मास्क अनिवार्य है। कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश का अनुपालन में चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार हेतु मस्जिदों, गिरिजाघरों, मंदिरों या अन्य पूजा स्थलों का उपयोग निर्वाचन अभियान के मंच के रूप में नहीं किया जाएगा। मतदाताओं को रिश्वत देना, डराना, धमकाने की शिकायतों पर कार्रवाई होगी। मतदाताओं को सवारी से मतदान केंद्र तक ले जाना और वहां से वापस लाना पूर्णतया प्रतिबंधित है। कहा कि कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार अपने अनुयायियों को किसी व्यक्ति की भूमि भवन आदि ने उस व्यक्ति की अनुमति के बिना बैनर टांगने, सूचना चिपकाने, नारे आदि की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
एसपी रवि कुमार ने कहा कि निर्वाचन को निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण कराने में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर एडीएम पूनम निगम, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एसडीए उरई व सभी पार्टियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
------------
मंडी स्थल की व्यवस्थाएं परखीं
उरई। डीएम और एसपी ने चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को नवीन गल्ला मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि मंडी परिसर में साफ -सफाई, प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
नवीन गला मंडी परिसर के अंदर यदि सड़क खराब है उसे जल्द से जल्द सही कराया जाए। परिसर के अंदर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम भी लगवाने के निर्दश दिए। उन्होंने पोलिंग पार्टियां रवाना होने से पहले तीनों विधानसभा को अलग-अलग बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। पोलिंग पार्टियां रवाना होने से पहले वाहन खड़ा होने के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा।
-------------------
फोटो 24:::: नदीगांव में बूथ देखते एसडीएम व सीओ।
ग्रामीणों को वोट देने के लिए किया प्रेरित
कोंच। एसडीएम राजेश सिंह और सीओ शाहिदा नसरीन ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र के माधौगढ़ विधानसभा में लगने वाले कई संवेदनशील गांवों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। दोनों अधिकारियों ने इलाकाई थाना पुलिस के साथ नदीगांव कस्बे के साथ साथ बीहड़ पट्टी के के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस पर उन्होंने छिटपुट कमियों को जल्द ही दूर कर लेने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने एमपी सीमा से सटे गांवों गिदवासा, भकरौल, हीरापुरा, अर्जुनपुरा, सजैरा, खजुरी के साथ नदीगांव कोंच रोड पर पड़ने वाले सिकंदरपुर गांव के पोलिंग बूथों का भी निरीक्षण कर खामियां देखीं। कई बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
---------
पुलिस के फुट पेट्रोलिंग से अराजक तत्वों की हवा निकली
कोंच। लोगों को सुरक्षा का अहसास और अराजक तत्वों को संदेश देने के लिए कोतवाली पुलिस ने कस्बे की सड़कों पर फुट मार्च किया। बाजारों में दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें उनकी सुरक्षा संरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। इंस्पेक्टर क्राइम वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में कोतवाली से शुरू हुई फुट पेट्रोलिंग में कोतवाली के कमोवेश सभी थानेदार और चौकियों के इंचार्ज पुलिस बल के साथ शामिल रहे। मेन रोड से पुलिस का काफिला स्टेट बैंक से मुड़ा और बाजारों निकला। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो भी चुनाव में खलल डालने की कुचेष्टा करेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। मारकंडेयश्वर पर जाकर फुट पेट्रोलिंग खत्म हुई। इस दौरान मंडी चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार, सागर चौकी प्रभारी रामविनोद आदि मौजूद रहे।