फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,police,DM,DIG,jhansi mirjapur national higway

सीमावर्ती मार्गों पर रखे नजर- डीआईजी

Sat, 04 Dec 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
election,police,DM,DIG,jhansi mirjapur national higway
उरई। विधानसभा निर्वाचन सकुशल कराने को लेकर डीजी मुख्यालय से जिले में भेजे गए निर्देंशों के क्रम में डीआईजी झांसी जोगेंद्र कुमार ने परिक्षेत्र के झांसी, ललितपुर, जालौन पुलिस अधीक्षकों को अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देंश दिए है।
विज्ञापन

डीआईजी झांसी ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन को लेकर अंतर्राज्यीय सीमावर्ती जनपदों में आवागमन के मार्गों के पर नियमित दृष्टि रखी जाए। थाना पुलिस व अविसूचना इकाई को सक्रिय कर सीमावर्ती जनपदों के पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय गोष्ठी करें। अवैध शराब, मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करें। अवैध शस्त्रों की तस्करी में संलिप्त पाए गए अपराधियों का विवरण प्राप्त कर कार्रवाई करें। जनपद में लाइसेंस शस्त्र धारकों का शत प्रतिशत सत्यापन कर जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर स्क्रीनिंग कमेटी का गठन करें। थानेवार लाइसेंसी शस्त्रों का मिलान थाने के रजिस्टर के साथ करें। जिले में शस्त्र विक्रेता दुकानदारों द्वारा विक्रय किए गए कारतूसों का सत्यापन करें। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed