फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,home,DIOS,BSA,vote

613 बूथों पर तैनात होंगे बूथ एंबेस्डर और नोडल अधकिरी

Thu, 03 Feb 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
election,home,DIOS,BSA,vote
उरई। मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत मतदान के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग मिलकर अभियान चला रहा है। अभियान के दौरान हर घर तक पहुंचने की योजना है। इसके लिए हर बूथ के लिए टीम बना दी गई है। जिले के 1613 बूथों पर एक छात्र और एक छात्रा को बूथ एंबेस्डर बनाया गया है। इनके सहयोग और निगरानी के लिए शिक्षा विभाग से एक शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जो मतदाता को मतदान के लिए जागरूक करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस भगवत पटेल बताते हैं कि इस बार शत प्रतिशत मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जागरुकता रैली, वोट यात्रा, वोट चौपाल जैसे आयोजन किए जा रहे है। इसके लिए मतदान की पाती, घर घर जाती, मतदान का संदेश लाती जैसे पाती जिला प्रशासन की ओर से भिजवाई जा रही है। मैं हूं जागरूक मतदाता 20 फरवरी को अवश्य करुंगा मतदान जैसे स्लोगन के साथ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता का अभियान 7 से 15 फरवरी तक चलेगा। इसमें रोजाना शेड्यूल के अनुसार कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

------------------
बूथ एंबेस्डर को मिलेगी पट्टी व सीटी
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 3226 बूथ एंबेस्डर बनाए गए हैं। हर बूथ एंबेस्डर को एक बूथ एंबेस्डर की पट्टी, विसिल (सीटी) दी जाएगी। जो अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगी। अच्छा काम करने बूथ एंबेस्डर को पुरस्कृत करने की भी योजना है। नोडल अधिकारी उनके काम की मानीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
जिला एवं ब्लाक स्तर पर बनीं अनुश्रवण कमेटी
मतदाता जागरुकता संबंधी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर योजना एवं अनुश्रवण समिति का गठन किया गया। इसमें डीआईओएस को नोडल, बीएसए, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को रखा गया है। जबकि ब्लाक स्तर पर भी शिक्षक, स्काउट शिक्षक और समाजसेवियों को रखा गया है।
---------------
बुंदेली नारे वाले 81 हजार स्टीकर बनेंगे
डीआईओएस ने बताया कि बुंदेली गीतों के माध्यम से जागरूकता नारों के स्टीकर छपवाए जा रहे हैं। कुल 81 हजार स्टीकर छपवाए जाएंगे। अलग-अलग नारों के दस-दस हजार स्टीकर होंगे। हर गांव में 150 स्टीकर भिजवाए जाएंगे। जो घर घर चिपकाएंगे जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी बूथ एंबेस्डर की होगी।

-----------------
फोटो-18-मतदाता जागरुकता संबंधी कार्यशाला में मौजूद सीडीओ व अन्य। संवाद
बच्चे टीकाकरण कराएं, बड़ों को मतदान के लिए प्रेरित करें
उरई। सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरुकता संबंधी कार्यशाला का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया गया। संजीव त्यागी व छात्रा नौशीन ने मतदान जागरुकता संबंधी गीत के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि वर्ष 2005, 06 एवं 2007 के जन्मे बच्चे अपना टीकाकरण अवश्य करा लें। अपने घर के सदस्यों को वोट डालने के लिये अवश्य प्रेरित करें। डीआईओएस भगवत पटेल ने मतदान जागरुकता कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। कहा कि जनपद में जितने बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान होगा। वहां के बूथ एंबेस्डर व प्रधानाचार्य को सम्मानित किया जाएगा। कार्यशाला में बीएसए प्रेमचंद, डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, संजय सिंह परमार्थ, संजय सिंघाल व डकोर ब्लाक के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed