{"_id":"6228eb05cb83fa07db205524","slug":"election-dm-mandi-evm-vote-orai-news-knp6847732173","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 40 प्रतियाशियों की किस्मत का होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 40 प्रतियाशियों की किस्मत का होगा फैसला
विज्ञापन
उरई। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के 40 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला गुरुवार को होगा। मुख्य मुकाबले के प्रत्याशियों में परिणाम को लेकर खासा उत्साह है। बुधवार रात से ही प्रत्याशी और उनके समर्थक मंडी परिसर के बाहर डटे हुए हैं।
2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की उरई सदर, कालपी और माधौगढ़ सीट से कुल 40 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इनमें 12 प्रत्याशी चार प्रमुख दल के हैं। तीनों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए महीनों से चल रही मशक्कत का परिणाम दोपहर तीन बजे तक आने की संभावना है। सुबह आठ बजे से मंडी परिसर में सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती शुरू कराई जाएगी। इसकी गिनती आधे घंटे तक होने के बाद साढ़े आठ बजे से हर विधानसभा की 14-14 मेजों पर ईवीएम से पड़े वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। सबसे कम समय में कालपी की 36 राउंड तो इसके बाद उरई सदर की 37 राउंड में मतगणना पूरी हो जाएगी। सबसे ज्यादा देर तक माधौगढ़ विधानसभा की 41 राउंड तक गिनती चलेगी। प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि यदि कोई व्यवधान नहीं हुआ तो शाम तीन बजे तक तीनों सीटों के नतीजे आ जाएंगे।
---------
अमर उजाला डॉट कॉम और ईसीआई की वेबसाइट पर देखें परिणाम
सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली गिनती का हर अपडेट सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम और अमर उजाला ऐप पर मिलेगा। इसके अलावा इलेक्षन कमीशन की वेबसाइट पर भी हर आधे-आधे घंटे में परिणाम अपडेट किए जाएंगे।
विज्ञापन
-----------
संकट मोचन तिराहे से नहीं दौड़ेंगे वाहन
यदि आप सड़क मार्ग से गुरुवार को कानपुर जाने की योजना बना रहे हैें तो सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक जाने से बचें। क्योंकि इस बीच उरई बाईपास के गोविंदम होटल के पास संकट मोचन तिराहे से लेकर मंडी स्थल तक लगभग दो किलोमीटर के रास्ते पर कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को झांसी की ओर वाले वाहनों की पट्टी पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इस दो किलोमीटर के रास्ते पर दोनों तरफ के वाहन एक ही पट्टी से होकर निकलेंगे।