फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,DM,booth,kalpi,vote

चुनाव पैकेज:::जालौन के दो लाख विधाता दो सीटों के 27 प्रत्याशियों के बनेंगे भाग्यविधाता

Sat, 05 Feb 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
election,DM,booth,kalpi,vote
जालौन। तहसील क्षेत्र के 2,08,731 मतदाता 220 कालपी व 221 उरई जालौन सदर विधानसभा सीट से 27 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें क्षेत्र के अधिकांश मतदाता कालपी विधानसभा में होने से क्षेत्र के प्रत्याशी से अधिक विकास की उम्मीदें हैं। हालांकि सर्वांगीण विकास के लिए क्षेत्र को दो विधायक मिलने से जनता को अधिक विकास की उम्मीद है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के 180 राजस्व गांवों को दो भागों में परसीमन के दौरान विभाजित कर नगर व क्षेत्र को दो विधायक मिलने से यहां की जनता को दोनों ओर से विकास की उम्मीदें हैं। परसीमन के दौरान जालौन तहसील क्षेत्र को उरई जालौन एवं कालपी विधानसभा में विभाजित किया गया। इसमें कालपी विधानसभा में क्षेत्र के सर्वाधिक मतदाता 1,19,382 आते हैं। तो वहीं, उरई जालौन विधानसभा क्षेत्र में 89,346 मतदाता हैं। जालौन तहसील के महिला और पुरुष मतदाताओं की बात करें तो 220 कालपी विधान सभा में 64, 648 पुरुष मतदाता एवं 54,737 महिला मतदाता हैं। 221 उरई जालौन विधान सभा में 48,062 पुरुष मतदाता एवं 41,284 महिला मतदाता हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्र को देखें तो जालौन तहसील में 1,12,710 पुरुष मतदाता हैं एवं 96,021 महिला मतदाता हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्र क्रे 2,08,731 मतदाता विधानसभा 27 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 20 फरवरी को करेंगे।
विज्ञापन

--------
इस बार 7371 मतदाता बढ़े
27 प्रत्याशियों में 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र से 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि 221 उरई जालौन विधानसभा क्षेत्र से 13 उम्मीदवार चुनावी समर में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बताते चलें कि वर्ष 2017 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जालौन तहसील क्षेत्र में 2,01360 मतदाता थे। अबकी बार इस संख्या में 7371 मतदाताओं का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed