फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,CDO,DM,kalpi,vote

मतगणना के लिए दो चरणों में प्रशिक्षित होंगे कार्मिक

Sun, 27 Feb 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
election,CDO,DM,kalpi,vote
उरई। विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना 10 मार्च को होगी। मतगणना करने वाले कार्मिकों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना सुचारु रुप से कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। जिले की तीनों विधानसभाओं माधौगढ़, कालपी व उरई में 20 फरवरी को मतदान हो गया है। अब 10 मार्च को मतगणना होगी। मतगणना कालपी रोड स्थित विशिष्ट मंडी में होगी।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना कार्मिकों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 3 मार्च को मतगणना कार्मिकों का पहला रेंडामाइजेशन होगा और 9 को दूसरा रेंडमाइजेशन होगा। इसके बाद कार्मिकों को 5 मार्च को पहला प्रशिक्षण और 9 मार्च को दूसरा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में उन्हें मतगणना की प्रक्रिया से विस्तार पूर्वक अवगत कराया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि एक विधानसभा में 14 टेबल लगेगी। प्रत्येक टेबल पर मतगणना पर्यवेक्षक राजपत्रित अधिकारी होगा। जबकि 3 मतगणना सहायक होंगे। प्रत्येक विधानसभा में एक एक वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जो प्रत्येक राउंड के परिणामों को चेक करेगा, इसके बाद परिणाम की फीडिंग की जाएगी। एक राउंड में 14 ईवीएम के मतों की गिनती होगी। प्रत्येक राउंड के परिणाम को एआरओ की टेबल तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद आरओ की टबिल पर परिणाम पहुंचेगा। फिर वह परिणाम विशेष से तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी चेक करेगा। तब फीडिंग की जायेगी। प्रत्येक राउंड के बाद रेंडम एक ईवीएम और एक वीवीपैड की पर्चियों का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed