फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,bus,woman,DM,pink

चुनाव पैकेज:::15 पिंक बूथों पर महिलाएं करेंगी मतदान

Thu, 13 Jan 2022 05:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
election,bus,woman,DM,pink
उरई। आगामी विधानसभा चुनाव में पिंक बस और पिंक टॉयलेट की तर्ज पर महिलाओं की सहूलियत के लिए पिंक बूथ भी बनवाए जा रहे हैं। इन पर अधिक से अधिक महिलाओं को पहुंचकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में इस बार विधानसभा चुनाव में 5,89,521 महिला मतदाता वोट करेंगी। महिलाओं की संख्या को अधिक देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम प्रियंका निरंजन ने तीनों विधानसभाओं में 15 बूथ चिन्हित करने का फैसला लिया है। ताकि मतदान केंद्रों में महिलाएं अधिक से अधिक जाएं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अनुसार 5 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। यदि नगर पालिका स्तर पर बात करें तो चारों नगर पालिका क्षेत्रों में दो-दो और सात नगर पंचायत क्षेत्र में एक-एक पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन सभी केंद्रों मेें महिला कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। ताकि महिलाएं निसंकोच मतदान कर सकें।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि पहली बार पिंक बूथ की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अधिक से अधिक वोट करने के लिए प्रेरित करना है। इससे चुनाव में आधी आबादी की अधिक से अधिक भागीदीरी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed