{"_id":"666f1fec06f20c0ab10ba40f","slug":"elderly-man-who-went-to-graze-goats-dies-due-to-heatstroke-orai-news-c-224-1-ka11004-116032-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: लू लगने से बकरी चराने गए बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: लू लगने से बकरी चराने गए बुजुर्ग की मौत
Sun, 16 Jun 2024 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 16 Jun 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
जालौन। अधिक गर्मी व लू लगने से खेत पर बकरी चराने गए वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी किसान इस्लाम पुत्र रमजानी (55) रविवार सुबह घर से बकरियां चलाने के लिए खेत पर गए थे। दोपहर में वह खाना खाने के लिए घर आते थे। रविवार दोपहर जब वह खाना खाने घर नहीं पहुंचे तो परिजन चिंतित हुए और उन्हें देखने के लिए खेत पर पहुंच गए। खेत पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि उनका शव खेत में ही पड़ा हुआ है।
परिजनों ने कोतवाली पुलिस व एसडीएम को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि आशीष तिवारी, छिरिया चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय व नायब तहसीलदार मुकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। जहां उनके बेटे फीरोज व सद्दाम ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और लू लगने से वृद्ध की मौत हुई है। एसडीएम अतुल कुमार ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वृद्ध की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होने पर उन्हें कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अथवा दैवीय आपदा के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं, वृद्ध की मौत से पत्नी रहीशा का रो-रोकर बुरा हाल है।