{"_id":"607f167d8ebc3ebd0a68f434","slug":"eight-shops-of-kalpi-mandi-acquired-for-strong-room-orai-news-knp624553376","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रूम के लिए कालपी मंडी की आठ दुकानों का अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रूम के लिए कालपी मंडी की आठ दुकानों का अधिग्रहण
विज्ञापन
गल्ला मंडी का निरीक्षण करते डीएम व एसपी
- फोटो : ORAI
कालपी/महेवा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व एसपी यशवीर सिंह पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को मेहवा ब्लाक कार्यालय व कालपी मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना व पोलिंग पार्टियों के रवाना करने को लेकर चल रही तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के लिए मंडी की आठ दुकानों के अधिग्रहण किया।
जिले में तीसरे चरण में चुनाव होना है। मतगणना दो मई को होनी है। बता दें कि जिले के महेवा ब्लाक के लिए कालपी गल्ला मंडी को मतगणना स्थल बनाया गया है। मंगलवार दोपहर को डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी यशवीर सिंह प्रशासनिक काफिले के साथ गल्ला मंडी परिसर पहुंचे। यहां डीएम ने तहसीलदार शशिबिंद द्विवेदी से मतगणना स्थल को लेकर सवाल जवाब किए। साथ ही मतगणना के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतपेटियों को रखने के लिए गल्ला मंडी की आठ दुकानों को खाली कराकर उनका अधिग्रहण करने के निर्देश दिए। यहां स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान के बाद ब्लाक की सभी मतपेटियों को इसी स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। डीएम एसपी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने गल्ला मंडी परिसर में आड़े तिरछे खड़ी मौरंग की गाड़ियों देखकर अफसरों से नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने महेवा ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारी व अधिकारी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करे। इस दौरान तहसीलदार शशिबिंद द्विवेदी, सीओ वीके श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर आर के सिंह, बीडीओ महेवा आदि लोग मौजूद रहे।