{"_id":"59554e544f1c1bb65b8b45e9","slug":"efected-electricity-junk-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न आने पर आक्रोश, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न आने पर आक्रोश, जाम लगाया
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
जाम लगाए नागिरिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। तीन दिन से बिजली न आने पर शांतिनगर के बाशिंदों के सब्र का बांध गुरुवार को फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने झांसी-कानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने जाम खुलवाने का काफी प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। बाद में पहुंचे शहर कोतवाल ने लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। इस दौरान बाशिंदों व पुलिस के बीच तीखी झड़पें हुईं। इस दौरान लगभग एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
शंाति नगर में जर्जर तारों का संजाल फैला है। इससे आए दिन मोहल्ले में फाल्ट से आपूर्ति बंद रहती है। कई बार बाशिंदों ने यहां से जर्जर तारों को बदलने की मांग की लेकिन बिजली विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आए दिन जरा सी हवा में मोहल्ले में फाल्ट हो जाते हैं और सूचना के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी घंटों देरी से पहुंचते हैं। इससे मोहल्ले की आपूर्ति सप्लाई बाधित रहती है। तीन दिन पहले मोहल्ले की मुख्य लाइन में फाल्ट हो गया था। इस दौरान वाशिंदों ने कई बार विभाग को सूचना देकर फाल्ट को ठीक कराया, लेकिन हर बार कर्मचारियों के जाते ही लाइन में फाल्ट हो जाता है। इससे परेशान होकर वाशिंदों ने झांसी चुंगी के पास सड़क को जाम कर दिया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम लगते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर पहुंचे कोबरा पुलिस ने जाम को खुलवाने का काफी प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने और पुलिस से भी झड़प पर उतर आए। इसके बाद मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। तब कहीं जाकर एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो पाया।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
बिजली विभाग के एसडीओ अजय कुमार का कहना है कि मोहल्ला शांति नगर में जर्जर तारों को बदलने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही सभी अवर अभियंताओं को निर्देश दे दिए गए हैं कि किसी भी सूचना पर एक घंटे में शहर के फाल्टों को ठीक कराया जाए। शिकायत मिलने पर जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।