फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   education,village,former,crops,man

चना, मटर नहीं पीपते व बेर लगाकर कमा रहे मुनाफा

Wed, 08 Dec 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
education,village,former,crops,man
बेर की पैदावार दिखाते गीतेश - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। पढ़े लिखे शिक्षित युवा अब खेती किसानी में अपना भविष्य संवार रहे है। जिला मुख्यालय उरई से आठ किलोमीटर दूर स्थित कुसमिलिया गांव निवासी गीतेश राजपूत ने बीएड की शिक्षा पूरी की। इसके बाद भी उन्होंने स्कूलों में पढ़ाने के बजाए खेती किसानी की ठानी। उन्होंने पारंपरिक चना, मटर, मसूर की खेती से हटकर ताइवानी पपीता व कश्मीरी बेर लगाया और अब अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन

गीतेश के मुताबिक वे लखनऊ से ताइवान रेडलेडी 786 एल 15 पपीते का बीज और थाइ एप्पल व कश्मीरी बेर के सौ-सौ ग्राम बीज 38,600 रुपये में लाते हैं। जिन्हें दो माह घर के आंगन में प्राथमिक प्रजनन प्रक्रिया के बाद खेतों में पौधे के रूप में लगाया जाता है। खेतों में ताइवानी पपीते के बीच में उन्होंने कश्मीरी बेर भी लगा रखे हैं। बताया कि आठ महीने में पेड़ बड़ा आकार ले लेते हैं। इसमें एक पेड़ से 50 से 60 किलो तक फल निकलते हैं। जिन्हें बेचकर मुनाफा उठा रहे हैं। बताया कि सर्दी व गर्मी के दो-दो महीने छोड़कर बाकी के पूरे साल बेर व पपीते उगाया जा सकता है। पपीते की पैदावार आठ माह में पूरी हो जाती है। गीतेश के मुताबिक मटर की खेती में प्रति बीघा करीब 8 से 10 हजार रुपये की लागत आती है। जबकि मुनाफा कम होता है। पर बेर और पपीते की पैदावार में लागत यदि 25 से 30 हजार की आएगी तो मुनाफा भी ढाई से तीन लाख यानी 10 गुना होता है। गीतेश ने बताया कि गांव व आसपास के कुछ अन्य गांवों के किसान भी अब पपीते व बेर की पैदावार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed