फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   education news

छोटे बच्चों ने दिखाई बड़ी प्रतिभा, पीठ थपथपाई गई

Mon, 28 Feb 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
education news
क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों के साथ कृषि वैज्ञानिक। - फोटो : ORAI
उरई। जिला विज्ञान क्लब की ओर से राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जीआईसी में विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छोटे वैज्ञानिकों की बड़ी प्रतिभा की झलक मिली। किसी ने टिड्डियां भगाने का माडल बनाकर किसानों की समस्या का निराकरण तो किसी ने सोलर वाटर प्लांट का मॉडल प्रस्तुत कर बिजली बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहीं डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि विज्ञान की तरक्की देश के विकास की तरक्की मानी जाती है। शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में इस तरह के नवाचार सराहनीय हैं। इसे बढ़वा देने में वह मदद करेंगी। डीएम ने जनपद में चल रहे नवाचारों को गति देने की बरत कही। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड स्तर पर क्षेत्रीय कला एवं संस्कृति के विकास को बढ़ावा देने के लिए बुंदेलखंड टैलेंट हंट एवं बुंदेलखंड साइंस कॉरिडोर नाम से नए नवाचार की शुरुआत होनी चाहिए। इसमें प्रशासनिक भी सहयोग करेगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक गोपालजी ने कहा कि मैंने इसी तरह बच्चे नए-नए प्रयोग करते हुए एक दिन दुनिया में देश का नाम रोशन करते हैं। एक वैज्ञानिक को कभी हताशन नहीं होना चाहिए। गोपालजी ने केले के पौधे पर किए जा रहे रिसर्च के बारे में बताया। साह सिंगल यूज प्लास्टिक पर चल रही उनकी खोज के बारे में बताया कि इस खोज के बाद प्लास्टिक से पहुंच रहे पर्यावरण के नुकसान को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव प्रवर्तन अधिकारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश संदीप द्विवेदी, सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल राजेश शाही, डीआईओएस भगवत पटेल, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार, संध्या राजपूत प्रवक्ता कानपुर, रामसिंह प्रवक्ता औरैया ने विज्ञान के प्रयोगों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विनय गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में 101 विज्ञान के उम्दा मॉडल छात्रों द्वारा लगाए गए।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रतियोगिता कार्यक्रम में छात्र डीपी नायक, हिमांशी, स्नेहा सिंह, राजनारायण, कन्हैया, अमित, अवनीश व कंचन देवी को जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग में देवेंद्र सिंह, सिद्धि तिवारी, योगेंद्र कुमार, सूर्यांशु गुप्ता, आकाश त्रिपाठी, प्रज्ञा राठौर, अनामिका, निकिता को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर डीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed