फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   education,father,woman,boy,social audit

रेहाना के जीवन का मकसद, अनाथ बच्चों की बेहतर शिक्षा-परवरिश

Sat, 21 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
education,father,woman,boy,social audit
उरई। कहते हैं कि जिसने खुद दर्द और संघर्ष का सामना किया हो, वहीं दूसरों के इस अहसास को समझ सकता है। कालपी तहसील के ब्लॉक महेवा के बीजापुर गांव निवासी रेहाना मंसूरी (35) ने अनाथ बच्चों के दर्द को महसूस किया और उनके लिए जीवन समर्पित करने की ठान ली। आज वह 15 अनाथ बच्चों की अभिभावक बनकर न केवल बेहतर परवरिश, बल्कि उन्हें शिक्षा भी दिला रही हैं।
विज्ञापन

12वीं की पढ़ाई के दौरान रेहाना के पिता और दो साल बाद मां का इंतकाल हो गया। कठिन समय में उन्होंने संघर्षों से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान बल्कि अनाथ और अभाव में जीने वाले बच्चों की मदद का संकल्प भी ले लिया।
विज्ञापन

रेहाना ने दो बार स्नातक और दो बार बीएड की डिग्री ली। उसके बाद जीएनएम का कोर्स किया। उनका चयन पुलिस में भी हो गया था। मन में कुछ अलग करने की ललक थी। इसलिए पुलिस की नौकरी की बजाय सामाजिक संगठनों से जुड़ गईं। रिहाना ने तय किया कि वह किसी भी हाल में अनाथ और अभावग्रस्त बच्चों को गोद लेकर, उन्हें शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। उन्होंने शादी भी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें जानकारी मिली कि ग्राम सरावन में आसिफ अली और शबनम की मृत्यु हो गई है। उनकी चार छोटी बेटियां सिमरन, इकरा, आलिया और आरुषि की पढ़ाई का कोई प्रबंध नहीं है। रिहाना ने उन चारों बच्चियों को गोद ले लिया। इसी तरह सैदपुर निवासी संस्कार और विवेक के माता-पिता वाल्मीकि और पूजा की मौत हो गई है। दोनों बच्चों को रिहाना ने गोद ले लिया। इन सभी छह बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया। वह इन बच्चों का खुद पूरा ख्याल रख रही हैं। उन्होंने संस्कार विवेक और सिमरन का प्रवेश आवासीय विद्यालय बबीना में करा दिया है। बताया कि इसी क्षेत्र के अन्य गांवों के सात बच्चे और हैं, जिन्हें गोद लिया है। वह वर्तमान में 15 बच्चों की परवरिश और पढ़ाई की जिम्मेदारी उठा रही हैं। रेहाना का कहना है कि उनके जीवन का एक ही लक्ष्य है, अधिक से अधिक अनाथ-अभावग्रस्त बच्चों का जीवन संवारना। उन्हें शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed