{"_id":"596a60574f1c1b490f8b460b","slug":"early-recovery-of-hijacked-merchant-of-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी के अपहृत व्यापारी की जल्द बरामदगी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के अपहृत व्यापारी की जल्द बरामदगी हो
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते लोग।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। झांसी के कारोबारी राजेंद्र अग्रवाल (राजू कमरया) एवं राहुल अग्रवाल छोले के अपहरण से वैश्य समाज में नाराजगी है। समाज के लोगों ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर दोनों व्यापारियों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की अगुवाई में संदीप अग्रवाल, केके गहोई, मयंक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, तीते गहोई, दिलीप सेठ, शशिकांत गुप्ता ने ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि सूबे में व्यापारियों पर हमले, लूट, अपहरण के मामले बढ़े हैं। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का भाजपा का दावा फेल साबित हो रहा है। हाल में झांसी के दो बड़े व्यवसायी राजू कमरया व राहुल अग्रवाल का अपहरण कर लिया गया। पुलिस अभी तक उनकी बरामदगी नहीं कर पाई है। अपहृत व्यापारियों की सकुशल बरामदी के साथ आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। साथ ही व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस भी दिए जाएं।