{"_id":"67c5f7e40d0e80ed4d080c44","slug":"e-rickshaw-overturned-after-going-out-of-control-old-man-died-orai-news-c-224-1-ori1005-126516-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, वृद्ध की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, वृद्ध की जान गई
Tue, 04 Mar 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार वृद्ध घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे उरई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रविवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी गांव निवासी रामेश्वर (60) रविवार दोपहर ई-रिक्शे से कुरारा जा रहे थे। जब ई-रिक्शा रिठारी के पास पहुंचा तभी चालक स्टीयरिंग से संतुलन खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। इससे उसमें सवार रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि उनकी शादी नहीं हुई थी, उन्होंने अपने भाई के बेटे मुकेश को गोद ले लिया था। वह गांव में ही नागिन बैंड का संचालन करते थे। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अरुण ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।