{"_id":"0d376a2e1d57d39bbe5187e1fa2a6433","slug":"dust-upset-ballast-tension-remains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ती धूल, उखड़ी गिट्टी, बनी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ती धूल, उखड़ी गिट्टी, बनी परेशानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा से बंगरा तक सड़क के नाम पर सिर्फ बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी गिट्टी,
विज्ञापन
उड़ती धूल ही नजर आती है। भारी से लेकर छोटे वाहन चालकों तक को काफी
दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, कई मर्तबा खराब सड़क हादसे
का सबब भी बनी है।
खराब जालौन-बंगरा मार्ग के दिन उस समय बहुरे थे, जब दो साल पहले इस सड़क के चौड़ीकरण के साथ नव निर्माण की स्वीकृति शासन से मिली थी। इसके बाद काम भी शुरू हुआ और कुछ किलोमीटर तक सड़क चमाचम भी हो गई, लेकिन ग्राम रूरा से बंगरा के बीच निर्माण कार्य नहीं हो पाया। तकरीबन सात किलोमीटर का मार्ग अब भी खस्ताहाल बना हुआ है। मार्ग
की हालत यह है कि इसमें सिर्फ बड़े-बड़े गड्ढे, गिट्टी व धूल ही दिखाई देती है। इस रास्ते से निकलने वाले वाहन आए दिन बड़े-बड़े गड्ढों में फस जाते हैं। की बार ये गड्ढे हादसों का भी कारण बन जाते हैं। जालौन निवासी निसार अहमद, मोहम्मद जाकिर, शकील अहमद, मोहम्मद इस्माइल उर्फ पप्पू, हरीबाबू आदि बताते हैं कि उन्हें अपनी दुकानदारी के सिलसिले में प्रतिदिन
जालौन से बंगरा आना-जाना पड़ता है। जालौन से रूरा तक लगभग 12 किमी की दूरी तय करने में तो उन्हें 15से 20 मिनट तक का समय लगता है, परंतु रूरा से बंगरा तक 7 किमी की दूरी तय करने में उन्हें लगभग एक घंटा लगता है। वहीं वाहन चालक मोहम्मद इरशाद, सुनील कुमार, रिंकू आदि का भी कहना है कि खराब सड़क से वाहन चलाने में परेशानी होती है। कई
बार प्रशासन से उक्त सड़क को बनवाए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उधर, एसडीएम माधौगढ़ एसपी अग्रवाल का कहना है कि निर्माण कार्य बंद है। इस बाबत विभागीय अधिकारियों से जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई करेंगे।