{"_id":"56f5829f4f1c1b7503f14d37","slug":"during-holi-muslims-took-over-command","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दौरान मुस्लिमों ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दौरान मुस्लिमों ने संभाली कमान
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
जालौन में अनशन पर बैठे अनशनकारी।
- फोटो : अमर उजाला
जालौन। रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। होली के दौरान मुसलमानों ने कमान संभाली। दो दिन तक मुस्लिम अनशन स्थल पर डटे रहे। अनशन के 18वें दिन सभासद नफीस सिद्दीकी, इकबाल मंसूरी, शफीक राईन, डॉ. वारिस, तौफीक सलमानी, वाहिद राईन को डॉ. हरेंद्र सिंह ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया। 17 वें दिन क्रमिक अनशन पर बैठे हाजी मंसब खां, वसीउर्रहमान सिद्दीकी, जाहिद उल्ला अंसारी, अब्दुल रहमान, मकबूल मंसूरी, इसहाक मंसूरी, सरवर अली कोटरा व कमरुल हसन को ब्लॉक प्रमुख तिलक सिंह जाटव ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन
इस दौरान मित्र मंडल के संयोजक सुशील कुशवाहा ने कहा कि मुस्लिम युवकों ने गंगा जमुनी तहजीब का प्रदर्शन करते हुए होली के दो दिन क्रमिक अनशन पर बैठकर नगर का नाम रौशन किया है। यह नगर के लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब आंदोलन को और उग्र रूप देने की रूपरेखा बनाई जा रही है जिससे नगर की जनता की आवाज सांसद व रेलमंत्री के कानों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
इसके लिए टोलियां बनाकर गांव-गांव जाकर क्षेत्रीय जनता को सांसद की कारगुजारियों के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर अशोक यादव, सलीम मंसूरी, शिवनरायण वर्मा, थोपन यादव, गौरीश द्विवेदी, अशफाक राईन, अहमद राईन तूफानी, सामीर अली, अनुराग निरंजन, कामरेड कमलाकांत वर्मा, चौधरी रामसिंह, लालजी गुप्ता, प्रदुम्न इटहिया, राहुल गुप्ता, मनोज रिछारिया, डॉ. रमेश, इमरान अंसारी, किशनलाल कौशल, जगदीश प्रधानाचार्य, केशव दुबे, हरिश्चंद्र यादव, बारे कक्का, वसीम हक, उवैश अली, सोमिल याज्ञिक, पूरन जाटव आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन