{"_id":"692b4df3a9daf18f760abe8f","slug":"dumper-truck-hits-school-bus-children-have-a-narrow-escape-orai-news-c-224-1-ori1005-137501-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: स्कूली बस में डंपर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: स्कूली बस में डंपर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे बच्चे
विज्ञापन
फोटो- 18 मौके पर खड़ी स्कूल की बस जिसमें डंपर ने मारी टक्कर। संवाद
कोंच। छात्र-छात्राओं को घर छोड़ने जा रही स्कूली बस में एक डंपर ने टक्कर मार दी। उसमें सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद बस में बैठे बच्चे घबराकर चीखने-चिल्लाने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
टक्कर के बाद चालक डंपर लेकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए पेट्रोल टैंक के पास डंपर को घेरकर रोक लिया और चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। गनीमत रही कि घटना में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। बच्चों ने अपने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पर मंडी चौकी इंचार्ज नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने डंपर चालक आटा थाना क्षेत्र के दशहरी गांव निवासी रविंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया। डंपर को चौकी ले जाकर खड़ा करा लिया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक डंपर तेज रफ्तार में था और ओवरलोड होने के कारण अनियंत्रित होकर स्कूली बस से टकरा गया। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि हादसे के बाद डंपर चालक को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है।