फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dump of deleted ballast and maurang run by running the campaign

अभियान चलाकर हटवाए गिट्टी, मौरंग के डंप

Fri, 05 Jul 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dump of deleted ballast and maurang run by running the campaign
नदी गांव मार्ग पर अतिक्रमण हटाते - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। सरकारी रोड किनारे बालू गिट्टी डंप के खिलाफ अतिक्रमण अभियान चलाया गया। डंप करने वालों से पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसी कड़ी में कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर प्लास्टिक के दोना पत्तल और गिलासों से लदे कंटेनर को भी पकड़ा गया।
विज्ञापन

एसडीएम गुलाब सिंह, सीओ शीशराम सिंह व कोतवाली के प्रभारी कोतवाल दिनेश चंद्र यादव की अगुवाई में मारकंडेयश्वर तिराहे से नदीगांव रोड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। जगह-जगह लगे ईंट, बालू और गिट्टी के डंप हटाए गए। पालिका ने ऐसे नौ दुकानदारों से पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास अधिकारियों ने प्लास्टिक के दोना पत्तल और गिलासों से लदा एक कंटेनर पकड़ लिया, उससे 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। बालू के भरे दो ट्रैक्टर भी अधिकारियों ने पकड़े। हालांकि उनके पास बालू क्रय करने की रसीद थी लेकिन ट्रैक्टरों के कागज नहीं होने पर 3500 रुपये प्रति ट्रैक्टर जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed