{"_id":"6a17357811d64524370bb4e3","slug":"due-to-track-repair-work-many-trains-will-run-on-diverted-routes-orai-news-c-224-1-ori1005-144791-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
विज्ञापन
उरई। पुणे मंडल के दौंड-मनमाड खंड में ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर बदले हुए मार्ग से संचालित की जाएंगी। कुछ ट्रेनों को निर्धारित समय से कई घंटे की देर से चलाया जाएगा।
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हड़पसर से वाराणसी आने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (22590) व पुणे से गोरखपुर जाने वाली पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस (15030) निर्धारित मार्ग दौंड कार्ड लाइन के बजाय परिवर्तित मार्ग पुणे, लोनावाला, करजत, पनवेल, कल्याण, नासिक रोड और मनमाड होकर 28 एवं 30 मई को संचालित होंगी। इसके अलावा पुणे से गोरखपुर आने वाली दैनिक स्पेशल ट्रेन (01415) भी 28 और 30 मई को अपने निर्धारित समय सुबह 6:50 बजे के स्थान पर दोपहर 2:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन लगभग 8 घंटे की देरी से संचालित की जाएगी।
उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा अन्य अधिकृत माध्यमों से ट्रेनों की स्थिति एवं लोकेशन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। (संवाद)