फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Due to rain, the funeral of an elderly woman had to be conducted under a tent.

Jalaun News: बारिश के कारण बुजुर्ग महिला का टेंट के नीचे करना पड़ा अंतिम संस्कार

Fri, 31 Oct 2025 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, the funeral of an elderly woman had to be conducted under a tent.
फोटो- 26 ग्राम खाबरी में टेंट के नीचे महिला का किया गया अंतिम संस्कार। स्रोत ग्रामीण
कोंच (जालौन)। ग्राम खाबरी में गुरुवार को बारिश के कारण ग्रामीणों ने मजबूरी में बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार सड़क किनारे खेत के पास टेंट लगाकर किया। दरअसल, गांव में श्मशान घाट की जमीन है लेकिन अभी तक वहां कोई व्यवस्था भी नहीं है। वहां तक जाने के लिए रास्ता भी नहीं बनाया गया था।
विज्ञापन




कोंच तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर महेशपुरा रोड पर ग्राम खाबरी में गुरुवार को जतन कुंवर (80) की बीमारी के चलते मौत हो गई। दिन भर हुई बारिश के कारण परिजनों के सामने अंतिम संस्कार की समस्या आ गई। परिजन बारिश बंद होने का काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अखिरकार परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेतों के पास टेंट लगाकर उसके नीचे महिला का अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों ने कहा कि श्मशान घाट की जमीन पड़ी है, लेकिन आज तक वहां कोई व्यवस्था नहीं है। जमीन व रास्ते में दलदल बना हुआ है।
विज्ञापन












संबंधित सचिव से रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही गांव में श्मशान घाट में व्यवस्था कराई जाएगी और रास्ता बनवाया जाएगा।



- प्रशांत यादव, बीडीओ कोंच

फोटो- 26 ग्राम खाबरी में टेंट के नीचे महिला का किया गया अंतिम संस्कार। स्रोत ग्रामीण

फोटो- 26 ग्राम खाबरी में टेंट के नीचे महिला का किया गया अंतिम संस्कार। स्रोत ग्रामीण

फोटो- 26 ग्राम खाबरी में टेंट के नीचे महिला का किया गया अंतिम संस्कार। स्रोत ग्रामीण

फोटो- 26 ग्राम खाबरी में टेंट के नीचे महिला का किया गया अंतिम संस्कार। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed