फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Due to mental stress, PRD jawan committed suicide by hanging himself.

Jalaun News: मानसिक तनाव में पीआरडी जवान ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 19 Aug 2026 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Due to mental stress, PRD jawan committed suicide by hanging himself.
फोटो - 10 मृतक जगवंदन सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : Archive
कदौरा। थाना क्षेत्र के गर्रेही गांव में मानसिक रूप से परेशान पीआरडी जवान ने सोमवार रात घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गर्रेही गांव निवासी जगवंदन सिंह (52) पीआरडी जवान थे और आटा थाना क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक सोमवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर लौटे। रोजाना की तरह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर उन्होंने पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर पत्नी राजू देवी और बच्चों ने उन्हें आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने खिड़की से अंदर झांका तो जगवंदन सिंह का शव पंखे पर फंदे से लटका दिखाई दिया। यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के अनुसार जगवंदन सिंह पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और कानपुर में मनोचिकित्सक डॉ. महेंद्रू से उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने आशंका जताई कि मानसिक तनाव के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।
जगवंदन सिंह अपने पीछे पत्नी राजू देवी और तीन बेटे भूरा (30), बिरजू (25) और रामजी (20) को छोड़ गए हैं। परिवार के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने मृतक के मानसिक रूप से परेशान होने और इलाज चलने की जानकारी दी है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed