{"_id":"662ffdd1b268ecb58e0ad664","slug":"due-to-domestic-dispute-hakim-committed-suicide-by-jumping-into-the-well-orai-news-c-224-1-ori1001-114054-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: घरेलू कलह के चलते हकीम ने कुएं में कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: घरेलू कलह के चलते हकीम ने कुएं में कूदकर जान दी
Tue, 30 Apr 2024 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
सिरसाकलार। ग्रह कलह के चलते हकीम ने घर के पास बने कुएं में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रात में शव को निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहीं निकाला जा सका। सोमवार सुबह गोताखोंरो की मदद से उसका शव निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के पीपरी अठगइया गांव निवासी लल्लूराम राठौर (60) पेट से संबंधी रोगों का इलाज करते थे। आस-पास के अलावा दूर दराज से लोग उनके पास आते थे। उसके पास दो बीघा जमीन थी, लेकिन उसके पुत्र अमर सिंह व विनोद आपस में जमीन के बंटवारे के लिए विवाद करते थे। रविवार को भी पुत्र विनोद वृद्ध से विवाद करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट कर दी। इसी से आहत होकर उसने कुएं में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह गोताखोंरों की मदद से शव को निकाला जा सका। वृद्ध की मौत से मुन्नी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी बृजेश बहादुर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।