Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   drunken husband stabbed her and injured her

Jalaun News: ससुराल जाने से किया मना तो शराबी पति ने चाकू मार किया घायल

Wed, 24 May 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
drunken husband stabbed her and injured her
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसाकलार।
गृह कलह से परेशान बुआ के घर रह रही महिला को उसके पति ने वहां पहुंचकर चाकू से उसके पेट में कई वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से पति फरार है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर निवासी दारा सिंह शराब का लती है। जिससे घर में प्रतिदिन झगड़ा होता है। इसी बात से नाराज होकर उसकी पत्नी सूरजमुखी(45) अपनी बुआ के यहां सिरसाकलार थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव आ गई थी। बुधवार को उसका पति दारा सिंह आया और महिला से शराब के नशे में विवाद करने लगा। जिस पर उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके पेट में चाकू से कई प्रहार कर दिए।
विज्ञापन

जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पति घटना के बाद से फरार है। थानाध्यक्ष केपी सरोज का कहना है कि पति उसको लेने आया था, लेकिन वह ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं थी। जिससे उसने उस पर हमलाकर घायल कर दिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed