फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drought relief package given to 864 beneficiaries

864 लाभार्थियों को दिया सूखा राहत पैकेट

Tue, 05 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 05 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Drought relief package given to 864 beneficiaries
नवीन गल्ला मंडी में राहत सामग्री वितरण समारोह में राहत सामग्री देतीं डीएम संदीप कौर, एसपी बबलू कुमार के अलावा अन्य। - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी सूखा राहत सामग्री योजना के तहत राहत सामग्री वितरण समारोह मंगलवार को नवीन गल्ला मंडी के नीलामी चबूतरा पर आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ डीएम संदीप कौर, एसपी बबलू कुमार, सदर विधायक दयाशंकर वर्मा एवं अन्य सपा नेताओं ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित करके किया।
विज्ञापन


लगभग दो घंटा इंतजार के बाद 864 ्अंत्योदय कार्डधारकों को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से राहत का पैकेट दिया तो उनके चेहरे खिल उठे। सपा के नेताओं ने मंच से कहा कि सरकार गरीबों की थाली का ख्याल रख रही है। दैवी आपदा से गुजर रहे जनपद में कोई भी गरीब भूखा पेट नहीं रहेगा। जिलाधिकारी संदीप कौर ने कहा कि  ग्रामीण
विज्ञापन


क्षेत्र में 32203 लाभार्थियों को पैकेट मिलेगा। राहत पैकेट का वितरण 10 दिनों में करा दिया जाएगा। सीडीओ एसपी सिंह ने समाजवादी सूखा राहत सामग्री योजना की जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों, जनप्रतिनिधि व सपा के नेताओं ने संयुक्त रूप से राहत का पैकेट पात्रों देकर बताया गया कि पैकेट में 10 किलो आटा, पांच किलो चना की दाल, पांच
विज्ञापन
विज्ञापन


लीटर सरसो का तेल, एक किलो शुद्ध देशी घी, एक किलो मिल्क पाउडर है। इसके अलावा 25 किलो आलू भी है। राहत सामग्री वितरण समारोह में सीएम की ओर से दिया जाने वाला राहत पैकेट सबसे पहले गोविंद सिंह के हाथ आया। इसके बाद कमलापत, अनवर अहमद, सुधीर कुमार, जैसुख, राकेश, रक्शी, बाबा, शेख खलील, बाबूराम समेत 16 लाभार्थियों को

अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने राहत पैकेट सौंपा। इसके  बाद पांडाल में बैठे लाभार्थियों को एक-एक कर राहत पैकेट सौंपा गया। कुल मिलाकर 864 राहत पैकेट पहले दिन बांटे गए। सदर विधायक दया शंकर वर्मा व माधौगढ़ क्षेत्र के प्रभारी लाखन सिंह कुशवाहा ने कहा कि राहत पैकेट से गरीब की थाली खाली नहीं रहेगी। कालपी क्षेत्र के प्रभारी चौधरी

विष्णुपाल सिंह गुर्जर व एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि सीएम अखिलेश यादव ने जो काम किया है वह किसी और प्रदेश में नहीं हो पाया।  जिला पंचायत संचालन समिति के सदस्य दीपराज गुर्जर ने भी सरकार की उपलब्धियां बताईं। संचालन यदुवीर कंथरिया ने किया। इस मौके पर एडीएम आनंद कुमार, एएसपी शकील अहमद, डीएसओ गिरीश कुमार

शुक्ला, एसडीएम संजय कुमार सिंह, पुष्पेंद्र वर्मा,सीओ जंगबहादुर सिंह, वीरपाल यादव, सुरेंद्र बजरिया, सुरेंद्र मौखरी, इकबाल मंसूरी, भानुप्रकाश वर्मा, सिद्दार्थ यादव, जयदेव यादव, प्रलुव्य निरंजन, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

16 को मिला पांच-पांच लाख का चेक
समारोह के दौरान कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत 16 मृतक किसानों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक दिया गया। डीएम संदीप कौर, सदर विधायक दयाशंकर वर्मा एवं अन्य लोंगो की मौजूदगी में देवकली निवासी धनवंती को सबसे पहले चेक दिया गया। गोखले नगर कोंच निवासी कैलाशी देवी, खनुआ निवासी कमल व विमल सिंह को संयुक्त रूप से, अटराखुर्द निवासी सोमवती, भोजापुर निवासी मायादेवी, त्रिलोकपुरा निवासी कस्तूरी समेत 16 आश्रितों को चेक दिया गया।

पूरे साल को राशन मिले, तो कछू बात बने
राशन सामग्री वितरण समारोह में बड़ागांव निवासी कमलापत को जब राशन का पैकेट अधिकारियों ने सौंपा तो वह खुश हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इत्ते सा का होत साल भर को राशन मिले तो कछू बात बने।  भुआ गांव निवासी अंत्योदय कार्ड धारक रामरतन ने कहा कि राहत पैकेट से हम गरीबों को राहत मिलेगी। हर महिन मिलवे की बात सुनी है

कितनी सच्ची है कितनी झूठी जा पता नइया लेकिन ऐसो भओ तो गरीबन को बहुत बड़ी राहत की बात है। जो पैकेट दओ गओ जामें बस खराब सामान न निकरे। राहत पैकेट कई

बुजुर्ग लाभार्थियों से उठा ही नहीं। यह देखकर दूसरे लोगों ने उनकी मदद की। बुजुर्ग महिलाएं भी खासी परेशान रहीं। दकोर ब्लाक की दो न्याय पंचायत की ग्राम पंचायतों से लाभार्थियों को वितरण स्थल तक लाने ले जाने की व्यवस्था कोटेदारों ने की।

साहब को बोतल बंद पानी, हमें पानी का टैंकर
राहत वितरण समारोह में यूं तो लाभार्थियों को एक छोटा गिलास कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी गई ती लेकिन प्यास बुझाने के लिए पानी का बेहतर इंतजाम नहीं हो पाया। कुर्सी छोड़कर प्यास बुझाने के लिए लोगों को टैंकर पर लाइन में खड़ा होना पड़ा। दूसरी ओर मंच पर बिसलरी की पानी बोतल का इंतजाम किया गया था। कुछ अन्य लोगों के लिए भी


पानी की छोटी बोतल का इंतजाम था। इस पर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले रमेश के मुंह से निकल गया कि यह कैसी व्यवस्था कि गरीबों को टैंकर का पानी और साहब लोग बोतल बंद पानी पी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed