फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Driver dies under tractor-trolley on bad road

खराब सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर चालक की मौत

Sun, 03 Jan 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Driver dies under tractor-trolley on bad road
घटनास्थल पर पुलिस व परिजन - फोटो : ORAI
कदौरा। सड़क खराब होने से ट्रैक्टर चालक अपना अनियंत्रण खोकर सड़क पर जा गिरा और ट्राली के पिछले पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि वह नलकूप के पाइप लेने हरचंदपुर जा रहा था।
विज्ञापन

रविवार शाम लगभग 5 बजे कुरारा जिला हमीरपुर निवासी प्रमोद कुमार (55) पुत्र श्यामदास विश्वकर्मा अपने साथी वरुण पुत्र हरगोपाल सिंह के साथ नलकूप का सामान लेने के लिए अपना ट्रैक्टर चलाकर हरचंदपुर जा रहा था। उदनपुर व इटौरा के बीच ट्रैक्टर पहुंचा तो सड़क खराब होने से वह अपना संतुलन खो बैठा और उछल कर सड़क पर गिर पड़ा। जब तक वरुण कुछ समझ पाता वह ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आ गया।
विज्ञापन

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद सिंह ने कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जानकारी पर घर में कोहराम मच गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed