कदौरा। कदौरा क्षेत्र के गांवों में पानी की किल्लत ने भीषण गर्मी में ग्रामीणों की परेशानियों को बढ़ा दिया हैं। पानी की किल्लत को देखते हुए शुक्रवार को ब्लाक क्षेत्र के बवीना गांव के 50 से अधिक आक्रोशित ग्रामीणों ने खंड विकास कार्यालय पहुंचकर बीडीओ का घेराव कर उन्हें समस्या से अवगत कराकर निदान की मांग की।
हरिशंकर, नितिन द्विवेदी, विजय, सुरेश कुमार, रामशंकर, शिवकुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल संस्थान की टंकी है। इससे 900 कनेक्शन हैं। ऊंचाई होने के कारण पानी नलों में नहीं आता हैं। वही गांव में करीब 48 हैंडपंप हैं। इसमें से 12 खराब है। पानी का दूसरा साधन न होने की वजह से दूरदराज के इलाकों से पानी लाना पड़ता हैं। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई हैं। शादी-विवाह व अन्य कार्यक्रमों के लिए पानी के टैंकर मंगवाने पर मजबूर होते है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का निदान नहीं हुआ तो लोग धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस बाबत बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा का कहना हैं कि जल संस्थान के अधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा हैं जो हैंडपंप खराब है उनको सही करवाया जाएगा।