फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drinking water crisis deepens in Pahargaon

पहाडग़ांव में गहराया पेयजल संकट

Tue, 05 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Pahargaon
कोंच। कैलिया क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है। भीषण गर्मी में लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। गांव के करीब एक तिहाई हैंडपंप खराब पड़े हैं। ओवरहेड टैंक से होने वाली जलापूर्ति में फूटी-टूटी लाइन बाधा बनी है। इससे आधा गांव प्यासा है।
विज्ञापन

अप्रैल में गर्मी ने तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके चलते पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। गर्मी बढ़ने से ग्रामीण पेयजल जैसी मूलभूत समस्या से जूझने लगे हैं। कहने को पहाडग़ांव में 20 सरकारी हैंडपंप और एक ओवरहेड टैंक बना है, लेकिन इनमें से एक तिहाई यानी सात हैंडपंप खराब हैं। ओवरहेड टैंक की जर्जर पाइप लाइन के सहारे आधे गांव में ही जलापूर्ति हो पा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि पहाड़गांव में पेयजल जलापूर्ति की समस्या से निजात के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। उस समय गांव पाइप लाइन मानक के अनुरूप नहीं बिछाई गई थी और वक्त से पहले ही पाइप लाइन जर्जर हो जाने के चलते टैंक का पानी आधे गांव में ही पहुंच पा रहा है। ग्रामीण देवेंद्र, विनोद, राजेश आदि ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से लिखित और मौखिक शिकायत भी की, लेकिन अब तक समस्या दूर नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed