{"_id":"65bbfd9f38a2fa9ec1032559","slug":"dr-avineshs-tenure-completes-jagjivan-ram-becomes-cms-orai-news-c-224-1-ori1004-110324-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डॉ. अविनेश का कार्यकाल पूरा, जगजीवन राम बने सीएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डॉ. अविनेश का कार्यकाल पूरा, जगजीवन राम बने सीएमएस
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार बनौधा का कार्यकाल समाप्त होने पर समारोह का आयोजन किया गया। एडमिनिस्ट्रेशन पद पर कार्यकाल पूरा होने के साथ ही उन्हें तीन साल के लिए जिला अस्पताल में ही वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है।
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा और वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी सिंह की उपस्थिति में जिला नेत्र अस्पताल उरई के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जगजीवन राम ने अस्पताल के सीएमएस का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान डॉ. अविनेश के कार्यकाल को सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सराहते हुए कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से उन्होंने अस्पताल का कायाकल्प करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान डीटीओ डॉ देवेंद्र कुमार भिटौरिया, डॉ. एके पांडेय, डॉ एसपी सिंह, डॉ मधुसूदन सिंह, डॉ सौरभ, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अरविंद, डॉ पंकज वर्मा, डॉ श्रवण कुमार, फार्मासिस्ट डॉ जेबी सिंह, कमलेश, राहुल अग्निहोत्री, संतोष मिश्रा, धीरेंद्र आदि रहे।
उरई। जिला महिला अस्पताल में दो चिकित्सकों ने कार्यभार संभाला है। डॉ. फातिमा अंसारी ने स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यभार संभाला तो डॉ. काजल ने इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया। सीएमएस ने बताया कि दो चिकित्सकों के आने से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होगी।