{"_id":"5ebc37148ebc3e905f48203d","slug":"doyle-should-face-trouble-in-the-quarantine-center-orai-news-knp560006931","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर में हो परेशानी तो करें डॉयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर में हो परेशानी तो करें डॉयल
विज्ञापन
उरई। अगर आप क्वारंटीन सेंटर में समय काट रहे हों और अव्यवस्थाओं से परेशान हो तो हेल्पलाइन नंबर 05162-250216 और 05162-250217 पर शिकायत कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने इसके लिए कंट्रोल रूम के साथ शिकायत नंबर जारी किए हैं। इसमें आप खाने-पीने से संबंधित व अन्य शिकायतें कर सकते हैं। शिकायत रजिस्टर होने के 24 घंटे के भीतर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
इस समय जिले में करीब सभी तहसील स्तर व ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। अधिकांश सेंटरों से खाने-पीने व नाश्ता न मिलने के अलावा कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार की शिकायतें आ रही हैं। इन्हें संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके लिए जिला पंचायत अधिकारी को नोडल नामित किया गया है।
उन्होंने निर्देश हैं कि जिला पंचायत अधिकारी कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहना चाहिए। वहां पांच कर्मचारियों की चक्रवार ड्यूटी लगाई जाए। सभी शिकायतों को रजिस्टर करें और तत्काल ब्लाक अधिकारी को जानकारी दे। 24 घंटे के अंदर समस्याओं का निदान होना चाहिए नहीं तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।