फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Donating blood can save someone else's life

Jalaun News: रक्तदान कर बचाई जा सकती है दूसरे की जान

Mon, 02 Oct 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 02 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Donating blood can save someone else's life
उरई। संस्कार ग्रामोत्थान संस्था, राजकीय मेडिकल कॉलेज और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नौ महादानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर मेडिकल कॉलेज में आयोजित शिविर का मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन व डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने शुभारंभ किया। सीएमएस ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में भ्रम है। इसे तोड़ने के लिए वह शनिवार को रक्तदान कर चुके हैं। लोगों को रक्तदान कर दूसरे का जीवन बचाने का काम करना चाहिए।
विज्ञापन

ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. एम सिद्दीकी ने कहा कि लोगों को रक्तदान के लिए आगे बढ़ना चाहिए। अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के अलावा धार्मिक प्रवचन करने वाले विद्वानों को भी मंच से रक्तदान का महत्व बताकर रक्तदान की अपील करनी चाहिए। संस्कार ग्रामोत्थान संस्था के प्रमुख डॉ. आरके शाक्य ने कहा कि वह कई बार रक्तदान कर चुके हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पवन कुमार ने भी रक्तदान किया। इसके अलावा मनीष नागर, संतोष कुमार गुप्ता, हरीराम, संदीप सिंह चौहान, अनिल कुमार, शिवम समेत नौ लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान ब्लड बैंक की एलटी अमृता वाजपेयी, मनीष यादव, कृष्णार्जुन मिश्रा, अंकिता शुक्ला, धीरेंद्र व आदित्य ने सहयोग किया।



आज जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में होगा रक्तदान
उरई। जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस रक्तदान शिविर में कई सामाजिक संगठन प्रतिभाग करेंगे। रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा व जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार बनौधा का कहना है कि जिला अस्पताल के कैंप का शुभारंभ डीएम राजेश कुमार पांडेय करेंगे। इस दौरान रेडक्रास सोसाइटी, रक्तकर्णिका और कई अन्य संगठनों की ओर से सहयोग किया जाएगा। इसी तरह मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब समेत कई संस्थाएं रक्तदान करेगी। उन्होंने सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और लोगों से अनुरोध किया है कि रक्तदान के लिए आगे आए। एक बार रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी आगे आकर रक्तदान शिविर में अपना सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed