फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   dol Vandalism Sparks Tension in Orai, Accused Beaten by Mob, Police Take Control

Orai: मंदिर में मूर्ति खंडित करने पर हुआ बवाल, भीड़ ने युवक को पीटा, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Sun, 22 Mar 2026 11:48 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 22 Mar 2026 11:48 AM IST
सार

Orai News: उरई के विवेकानंद कॉलोनी में मंदिर की मूर्ति तोड़े जाने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। भीड़ ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया और इलाके में बल तैनात किया गया। 

विज्ञापन
dol Vandalism Sparks Tension in Orai, Accused Beaten by Mob, Police Take Control
भीड़ को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई शहर के मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित विवेकानंद कॉलोनी में रविवार को मंदिर में स्थापित भगवान शंकर की मूर्ति खंडित किए जाने की घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। आरोप है कि सूरज नामक एक युवक मंदिर परिसर में पहुंचा और वहां स्थापित मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं, उसने वहीं लघुशंका भी की, जिससे स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हो गईं। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचने लगे और देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे माहौल और अधिक बिगड़ गया।

विज्ञापन


 

dol Vandalism Sparks Tension in Orai, Accused Beaten by Mob, Police Take Control
आरोपी युवक को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

स्थिति बेकाबू होती देख किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को भीड़ के बीच से युवक को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और किसी तरह उसे सुरक्षित निकालकर हिरासत में लिया गया। इस दौरान घटनास्थल पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे और हंगामे का माहौल बना रहा। हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी तरह की अफवाह या अप्रिय स्थिति न बने। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है, साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed