फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Doctors are pressuring and threatening patients to change their statements

Jalaun News: बयान बदलने के लिए मरीज से डॉक्टर बना रहे दबाव, दे रहे धमकी

Wed, 06 Aug 2025 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Doctors are pressuring and threatening patients to change their statements
उरई। मेडिकल कॉलेज में डिस्चार्ज होने वाले मरीज को चार घंटे तक ओटी में लिटाकर ऑपरेशन की तैयारी करने के मामले में नया मोड़ आया है। पीड़ित ने डॉक्टरों अन्य स्टाफ पर धमकी देने और बयान बदलने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद डॉक्टर व स्टॉफ पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के डिकौली गांव निवासी ब्रजेश चौधरी ने शिकायती पत्र में कि आंतों में सूजन होने पर 28 जुलाई को मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती किया गया था। डॉक्टर ने ओपीडी में देखने के बाद उसे दो दिन तक भर्ती रहने की सलाह दी। बुधवार को उसके डिस्चार्ज की तैयारी थी।
विज्ञापन

इधर, बुधवार की सुबह दो वार्डबॉय उसे जांच के बहाने ऑपरेशन थियेटर ले गए। वह ऑपरेशन की तैयारी करने लगे। उसके शरीर में कई जगहों पर मार्कर से गोले बना दिए गए। विरोध किया तो स्टाफ ने उसे चुपचाप लेटे रहने की धमकी दी। पूरे मामले की शिकायत करने पर डिप्टी सीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस पर प्राचार्य ने दो डॉक्टरों और तीन स्टाफ नर्स को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अब निलंबित डॉक्टर अपने वकील के माध्यम से उसे दूसरे डॉक्टर का नाम लेने का दबाव बना रहे हैं। बताया कि एक सप्ताह बाद भी कोई जांच के नाम पर उसके पास नहीं आया। बावजूद फोन से उसे धमकी दी जा रही है। उसने कहा कि वह डॉक्टरों व स्टाफ पर रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए कोतवाली गया था, लेकिन उसकी तहरीर नहीं ली गई। उसने सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

पीड़ित का आरोप है कि उसे अंदेशा है कि अगर वह ओटी से नहीं भागता तो उसके किसी पार्ट को भी निकाला जा सकता था। पीड़ित ने डीएम व एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed