फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Doctor found absent during inspection, sought clarification

Jalaun News: निरीक्षण में गैरहाजिर मिलीं डॉक्टर, मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 03 Nov 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Doctor found absent during inspection, sought clarification
उरई। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सत्येंद्र पटेल ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का निरीक्षण किया। गैरहाजिर मिली चिकित्साधिकारी का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. पटेल ने सबसे पहले राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हदरुख का निरीक्षण किया। यहां मौजूद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामप्रकाश मौजूद मिले, जबकि उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तो पता चला कि यहां तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि दो दिन से चिकित्सालय नहीं आई है। इस पर उनका दो दिन का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है। यहां दवाओं का स्टॉक पर्याप्त मिला।
विज्ञापन

इसके बाद वह राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एट पहुंचे। यहां तैनात फार्मासिस्ट सुरेश वर्मा मौजूद मिले। उनसे दवाओं के स्टॉक के बारे में जानकारी ली। बताया कि सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। इसके बाद फार्मासिस्ट के साथ नगर पंचायत एट क्षेत्र में नए आयुर्वेदिक भवन के लिए प्रस्तावित जमीन को भी देखने गए। जहां पर उन्हें जमीन की लोकेशन ठीक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि यहां तीन कमरे का 270 वर्गमीटर में आयुर्वेदिक अस्पताल बनना है। वह अपनी आख्या जिला प्रशासन के माध्यम से निदेशालय को भेजेंगे। वहां से बजट मिलने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। निरीक्षण को लेकर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed