फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Doctor along with bank employee involved in fake deed of crores case

Jalaun News: करोड़ों के फर्जी बैनामा मामले में बैंक कर्मी के साथ डॉक्टर भी लपेटे में

Fri, 29 Sep 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Doctor along with bank employee involved in fake deed of crores case
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

कालपी। फर्जी बैनामा कांड का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। पुलिस की तहकीकात जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे ही चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में बैंककर्मी से लेकर डॉक्टर तक शामिल हैं। जिन पर पूर्व में भी कई गंभीर आरोप चुके हैं। पुलिस अभी कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। अगर अधिकारियों की मानें तो जल्द जिसका खुलासा हो सकता है।

बता दें कि संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कोमल सिंह यादव ने शिकायत करते हुए बताया था कि नगर निवासी कुछ लोगों पर फर्जी बैनामा कर दो करोड़ से अधिक रुपये की धोखाधड़ी की है। मामला करोड़ों के फर्जीवाडे का होने के चलते पुलिस ने हीलाहवाली न दिखाकर सीओ स्तर की जांच करवाई। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी ने पूरे मामले की जांच कर ली है। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। वहीं छह लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की प्रारंभिक जांच पूरी हो गई है। जिसमे मुख्य आरोपी संदीप सिंह नमन, रामसिह, आशिक बाबा, महेंद्र अहिरवार आदि के साथ सीएचसी में पूर्व में तैनात रहे एक डॉक्टर, प्रभारी सब रजिस्ट्रार, औरैया स्थित निजी सेक्टर बैंक के कर्मचारियों के साथ शाखा प्रबंधक जिन्होंने खाता खोलने से लेकर रुपये निकासी में नियमों की अनदेखी की है। इसके अलावा आधारकार्ड बनाने वाले की भी भूमिका सामने आई है। इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट सीओ ने एसपी को भेजी है। एसपी के आदेश के बाद पुलिस कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed