फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   dobne se maut

नहर में डूबी दोनों किशोरियों के शव बरामद

Tue, 19 May 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
dobne se maut
मृतका जैस्मीन की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
एट। थाना क्षेत्र में नहर में नहाते समय डूबी दो सगी बहनों के शव मंगलवार की सुबह बरामद हुए। शव मिलते ही परिजनों मे चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी कोच अशोक कुमार का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से परिजन और ग्रामीणो ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही थी। जिस पर जिले के आला अधिकारियों से बात करने के बाद पंचनामा भर के दोनों बहनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गोताखोरों ने दोनों लड़कियों के शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बने पुल के पास से बरामद किए। ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। दोनों बहनों का शव मिलने से पूरे गांव में मातम छा गया। मां शाहीन वैगम पिता मेहबूब खान और भाई अरवाज और काशिम बहन महक का रो-रोकर बुरा हाल है। उपजिलाधिकारी कोच अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पोस्टमार्टम कराने को कहा। बाद में उप जिलाधिकारी ने आला अधिकारियों से बात करने के बाद पंचनामा भरकर दोनों बहनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने दोनों बहनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि एट क्षेत्र के ग्राम इगुई खुर्द निवासी महबूब सोमवार दोपहर दो बजे अपनी तीन पुत्रियों महक (17) कशिश, (16), जैस्मीन (12) व बेटे अरबाज (15) के साथ हमीरपुर शाख की बड़ी नहर पर घर पर छप्पर बनाने को लकड़ी तोड़ने गए थे। लकड़ी तोड़ने के बाद महबूब लकड़ियां लेकर घर चला गए, जबकि तीनों लड़कियां और बेटा नहर में नहाने लगा। नहाते समय बहाव तेज होने से अचानक चारों लोग बहने लगे। वहीं नहर के पास मवेशी चरा रहे काशी प्रसाद डूबता देख नहर में छलांग लगी दी और अरबाज और महक को पानी से बाहर निकाल लिया, पर जैस्मीन और कशिश बह गईं। खबर जैसे ही गांव पहुंची तो हड़कंप मच गया। लोग नहर के पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मृतका कशिश की फाइल फोटो

मृतका कशिश की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

एट में रोते बिलखते परिजन

एट में रोते बिलखते परिजन- फोटो : ORAI

मृतका के परिवार से बात करते एसडीएम

मृतका के परिवार से बात करते एसडीएम- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed