फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Do not let the gimmick go, then the teen sets fire

नौटंकी देखने से मना किया तो किशोर ने आग लगाकर जान दी

Tue, 03 Mar 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Do not let the gimmick go, then the teen sets fire
जालौन। नौटंकी देखने जाने से मना किए जाने से नाराज किशोर ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिजन व पड़ोसी कमरे में पहुंचे और आग बुझाकर सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी सूबेदार सिंह का 17 वर्षीय पुत्र कौशल किशोर उर्फ संजू सोमवार रात अपने दोस्तों के साथ सरावन में नौटंकी देखने जाना चाहता था। जब उसके पिता को पता चला तो उन्होंने उसे नौटंकी देखने जाने से मना कर दिया। पिता के मना करने पर वह नाराज होकर अपने कमरे में चला गया। रात करीब साढ़े 10 बजे जब घर के सभी लोग सो गए तो उसने कमरे में केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसकी चीखें सुनकर घर के लोग कमरे में पहुंचे तो वह आग की लपटों से घिरा था।
विज्ञापन

परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने पुलिस को बताया कि कौशल एक दिन पूर्व भी वह अपने दोस्तों के साथ नौटंकी देखने गया था। माहौल खराब होने की वजह से उन्होंने बेटे को रात में नौटंकी देखने जाने से मना किया था। कौशल सिर्फ कक्षा आठ तक पढ़ा था। इसके बाद उसने पढ़ाई भी छोड़ दी थी। कौशल की मौत से मां बेहाल है। बता दें, कौशल किशोर का एक बड़ा भाई अवध किशोर (25) व 20 वर्षीय बहन भी है। जिनकी शादी हो चुकी है। कोतवाल एसके सिंह का कहना है कि फिलहाल परिजन कोई आरोप प्रत्यारोप भी नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed