फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Do not be negligent in covid cases - Commissioner

कोविड मामलों में लापरवाही न बरतें-कमिश्नर

Mon, 31 Aug 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Do not be negligent in covid cases - Commissioner
सीएचसी, जालौन में निरीक्षण करते कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा - फोटो : ORAI
कोंच। मंडलायुक्त झांसी सुभाषचंद्र शर्मा ने रविवार को कोंच आकर सीएचसी की व्यवस्थाएं परखीं और जहां जहां कमियां दिखीं उन्हें दुरुस्त करने की कड़ी हिदायत दी। अस्पताल और एंबुलेंस को नियमित तौर पर सैनिटाइज करने का निर्देश देकर सीएचसी प्रभारी से कहा कि कोविड के मामलों में लापरवाही कतई न बरतें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने एंबुलेंसों को सैनिटाइज किए जाने के बारे में पूछा तो कर्मचारी ने बताया कि हफ्ते में एक बार सैनिटाइज किया जाता है। इस पर कमिश्नर ने फटकार लगाते हुए कहा कि हर मरीज के बाद एंबुलेंसों को सैनिटाइज कराएं। एक एंबुलेेंस में चढ़ने के लिए पायदान नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। अस्पताल में हर वक्त एंबुलेंस उपलब्ध होनी चाहिए। मंडलायुक्त ने पत्रकारों सेे बातचीत करते हुए कहा, कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा और न ही ऐसा कोई आयोजन होगा जिसमें भीड़भाड़ इकट्ठा होती हो। इस दौरान सीडीओ पीके श्रीवास्तव, एडीएम प्रमिलकुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अल्पना बरतारिया, सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला, एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, सीओ राहुल पांडे, कोतवाल इमरान खान आदि रहे।
विज्ञापन

जांच के लिए आए मरीजों के लिए टिनशेड लगवाएं
जालौन। अस्पताल में कोविड.19 के मरीजों की जांच के लिए निर्धारित स्थल के बाहर उनके बैठने के लिए टिन शेड लगवाएं। यह निर्देश मंडलायुक्त झांसी सुभाषचंद्र ने सीएचसी के निरीक्षण के दौरान अधीनस्थों को दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। अस्पताल के पीछे की चहारदीवारी टूटी देखकर सीएमओ को बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एंबुलेंस को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया के बारे में पूछा। बताया गया कि नगर पालिका की ओर से एंबुलेंस को सैनिटाइज कराया जाता है। जिस पर उन्होंने अस्पताल में भी सैनिटाइनिंग मशीन मंगवाने एवं प्रतिदिन एंबुलेंस को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीओ विजय आनंद को लॉक डाउन में खुलने वाली चाय, पान की दुकानों को भी बंद कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम पीके सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, सीएमओ अल्पना बरतारिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed