फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Do not apply brakes suddenly while turning, speed should not exceed 25

Jalaun News: मोड़ते वक्त अचानक न लगाएं ब्रेक, 25 से ज्यादा न हो रफ्तार

Fri, 15 Mar 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 15 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Do not apply brakes suddenly while turning, speed should not exceed 25
उरई। कोंच बस स्टैंड पर गुरुवार से ई-रिक्शा चालकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। पहले चरण में 35 को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसके बाद हर चरण में 25-25 चालकों को जानकारी दी जाएगी। ई- रिक्शा जन कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि सड़क पर कोई भी वाहन चलाते वक्त लापरवाही या जरा भी चूक करते हैं तो दुर्घटना होने की आशंका हो जाती है।
विज्ञापन

सवारी वाहनों के चालकों को इस को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें नियम बताते हुए कहा कि सवारियों के चक्कर में सड़क पर ई-रिक्शा खड़ा न करें। कोई परेशान करता है तो समिति को इसकी जानकारी दें, वह उसके लिए हर ई-रिक्शा चालक के साथ हैं। नाबालिग ई-रिक्शा नहीं चला सकता है। जिनके पास लाइसेंस रहेंगे, उन्हीं को अनुमति होगी। सावधानी में बताया कि ई-रिक्शा के पिछले भाग में भार अधिक होता है। इसलिए हेंडिल को अचानक नहीं मोड़ना चाहिए, एक चक्कर नुमा तरीके से ही धीमी गति से ई-रिक्शा मोड़ना चाहिए।
विज्ञापन

ये जानकारियां भी दी गईं
ई-रिक्शा में सवारियों की संख्या चार से अधिक न हो।
विपरीत दिशा में सवारी न उतारें
नाबालिग बच्चों से ई-रिक्शा न चलवाएं
चौराहे पर न ही सवारी उतारें और न बैठाएं
खुले वाहन में स्कूली बच्चों को न बैठाएं
वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed