फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DM expressed displeasure over the slow speed of Ayushman card

Jalaun News: आयुष्मान कार्ड की धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Sat, 04 Nov 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the slow speed of Ayushman card
उरई। आयुष्मान कार्ड की धीमी गति पर डीएम राजेश कुमार पांडेय ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अभियान की रोजाना समीक्षा की जाए और अच्छा काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया जाए। कहा कि दीपावली पर परदेश से घर आ रहे लाभार्थी परिवारों को स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से प्रेरित करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाए जाए। पूरे माह विशेष अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

17 सितंबर से आयुष्मान आपके द्वार अभियान का तीसरा चरण शुरू हो गया है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा के अनुसार जिले में अब तक 3.57 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसमें से पिछले 50 दिनों में ही 1.09 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ आशीष झा ने बताया कि 17 सितंबर से जारी अभियान में अब तक 109000 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। पंचायती राज्य विभाग एवं खाद्य एवं रसद विभाग के सहयोग से लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड ग्रामीण स्तर पर बनाए जा रहे हैं। शहरी स्तर पर वार्ड मैंबर एवं सचिव की सहायता से लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अच्छा काम करने पर मिला सम्मान
विशेष अभियान में अधिक संख्या में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिलाधिकारी ने बाबई पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास यादव, बीसीपीएम अनिल, सिम्हारा कासिमपुर सीएचओ सृष्टि एवं कुठौंद बीसीपीएम अखिलेश, आयुष्मान मित्र ब्रह्मप्रकाश त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र एवं रजत पदक देकर प्रोत्साहित किया। डीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक गुरुवार को सबसे अधिक कार्ड बनवाने वाले ब्लॉक के एक चिकित्सा अधिकारी, एक बीसीपीएम, एक सीएचओ एवं एक आयुष्मान मित्र को सम्मानित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed