फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DLED trainees got responsibility

Jalaun News: डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिली जिम्मेदारी

Mon, 24 Apr 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 24 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
DLED trainees got responsibility
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। स्कूल चलो अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं को भी जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षुओं को जिम्मेदारी दी जाएगी कि वह अपने आसपास के स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराएं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने डायट प्राचार्य को इस बाबत पत्र भेजकर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।
एससीईआरटी की डायट प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वह कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन में सहयोग करें। प्रशिक्षुओं के माध्यम से स्कूल छोड़ चुके और नए बच्चों का शत-प्रतिशत स्कूलों में दाखिला कराएं।
विज्ञापन

कोशिश की जा रही है कि छह साल से लेकर 14 साल तक के बच्चों को परिषदीय या उच्च प्राथमिक विद्यालय में 30 अप्रैल तक शत प्रतिशत प्रवेश दिलाया जाए। अभियान में अच्छा काम करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया जाएगा। बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि प्रशिक्षुओं के माध्यम से विभाग की योजनाओं और डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट स्कीम) के बारे में भी अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएलएड प्रशिक्षुओं को निपुण भारत के तहत सर्वे का भी काम दिया गया है। निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से सर्वे किया जा रहा है। ऐसी योजनाओं के माध्यम से डीएलएड प्रशिक्षुओं में शिक्षक के गुणों का विस्तार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed