फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Divisional consultant tested CHC's arrangements

मंडलीय परामर्शदाता ने परखीं सीएचसी की व्यवस्थाएं

Sat, 09 Nov 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Divisional consultant tested CHC's arrangements
नदीगांव सीएचसी में जांच करती मंडलीय टीम - फोटो : ORAI
उरई। नदीगांव सीएचसी का झांसी से आए मंडलीय परामर्शदाता कायाकल्प डा, राजेश कुमार पटेल ने निरीक्षण किया। उन्होंने लैब, ओपीडी, प्रसव कक्ष, स्टोर आदि को देखा और निर्देश दिया कि नवंबर महीने के अंत तक नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) की टीम आने वाली है, टीम के आने के पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी प्रपत्र अधूरे पड़े है, उन्हें पूरा कर लिया जाए। सफाई और बायो मेडिकल बेस्ट का प्रबंधन अच्छी तरह से किया जाए। स्टाफ को हर तरह से दक्ष होकर टीम के सामने प्रदर्शन करना है, किसी तरह की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि कायाकल्प की राज्यस्तरीय टीम ने अपनी रिपोर्ट नेशनल लेवल पर नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड टीम के पास भेज दी है। अब इस महीने के अंत तक वहां से टीम आने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

उन्होंने फार्मासिस्ट को निर्देश दिया कि दवाइयों का रिकार्ड पूरी तरह से दुरुस्त रखें और जो भी दवाइयां नहीं है, उन्हें मंगा लें। वह अगले हफ्ते फिर आएंगे और यहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे, तब तक सभी तरह की कमियां ठीक कर ली जाए। इस दौरान एसीएमओ डा. बीएम खैर, नदीगांव सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. डीके भिटौरिया, कायाकल्प के जनपदीय परामर्शदाता डा. अरुण राजपूत, परिवार कल्याण विशेषज्ञ ज्ञानप्रकाश पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed