फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dispute with pantry car operator, vendor uproar, stone pelting on train

Jalaun News: पेंट्रीकार संचालक से विवाद, वेंडर का हंगामा, ट्रेन पर पथराव

Sun, 15 Jun 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dispute with pantry car operator, vendor uproar, stone pelting on train
उरई। चर्लापल्ली से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस में शुक्रवार रात पेंट्रीकार संचालक से विवाद के बाद एक वेंडर ने जमकर हंगामा किया। पेंट्रीकार पर पथराव कर दिया। इससे उसका कांच टूट गया। इसके बाद वह भागकर बगल के स्लीपर कोच में चढ़ गया। इस बीच आरपीएफ मौके पर पहुंची तो चेन पुलिंग कर भागने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पूछताछ में अमन (24) निवासी झांसी ने बताया कि वह शुक्रवार को झांसी रेलवे स्टेशन पर राप्तीसागर ट्रेन में सवार होकर गुटका मसाला बेचते हुए उरई आ रहा था। ट्रेन उरई पहुंचने वाली थी, तभी पैंट्रीकार के मैनेजर से उसकी कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर उसने ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म पर खड़ा होकर पेंट्रीकार के शीशा पर पथराव शुरू कर दिया। पकड़े जाने के डर से कोच में घुस गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। वह कुछ दिन पहले तक झांसी-बीना रेलमार्ग में पेंट्रीकार में काम करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed