फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dispute during drinking, friend killed with iron rod

Jalaun News: शराब पीने के दौरान विवाद, लोहे की छड़ से साथी को मार डाला

Sat, 18 Oct 2025 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dispute during drinking, friend killed with iron rod
उरई। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में साथी ने युवक पर धारदार हथियार से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। शनिवार सुबह मंदिर के पास उसका शव रक्तरंजित हालत में मिला। पुलिस को लोगों ने बताया कि वह गांव के ही युवक के साथ शराब पी रहा था। हिरासत में लेने पर युवक ने जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि शराब पीने के दौरान युवक ने उससे और शराब लाने के लिए रुपये मांगे, मना करने पर गाली दी थी। इसी से नाराज होकर उसने दोस्त की हत्या कर दी।
विज्ञापन


रेढ़र थाना क्षेत्र के गडेरना गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ लला (30) का शव गांव के पास रक्तरंजित हालत में मिला। सूचना पर सीओ अंबुज यादव थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक गांव के ही राहुल कुशवाहा के साथ उसके भाई नरेंद्र को शुक्रवार रात बाइक से जालौन छोड़ने गया था। इसके बाद दोनों गांव के ही बाहर शराब पी रहे थे। नशे में धर्मेंद्र उससे और शराब लाने के लिए रुपये मांगने लगा। उसने कहा कि अब घर चलो तो वह उसे गाली देने लगा। इससे नाराज होकर उसने लोहे की छड़ से सिर पर वार कर दिया जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। डर की वजह से उसने किसी को नहीं बताया और उसे वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने बताया कि युवक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह चार भाइयों में चौथे नंबर का था। उसके तीन बच्चे हैं। युवक की मौत से पत्नी रूबी देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



दोनों में थी, गहरी दोस्ती, गाली बनी मौत की वजह
ग्रामीणों ने बताया कि धर्मेंद्र व आरोपी के बीच गहरी दोस्ती थी। शुक्रवार को धर्मेंद्र के भाई नरेंद्र को गुजरात जाना था। शाम को वह आरोपी राहुल को लेकर अपने भाई को छोड़ने जालौन गया था। शाम को जब दोनों लौटे तो जालौन से ही शराब ले ली। मृतक धर्मेंद्र ने जब आरोपी के साथ गाली गलौज की तो उसे सिर पर वार कर हत्या कर दी। लोगों का कहना है कि दोनों साथ में दिन भर घूमते थे, किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसा हो जाएगा। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। - अंबुज यादव, सीओ माधौगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed