फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Displeasure over the slow pace of expansion of schools

ोशालाओं के विस्तारीकरण की धीमी गति पर नाराजगी

Wed, 12 Oct 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Displeasure over the slow pace of expansion of schools
कदौरा। कदौरा ब्लाक में शासन ने 15 गांवों में गोशालाओं का विस्तारीकरण तीन करोड़ रुपये से होना है। एक करोड़ से अधिक का भुगतान होने के बाद भी गोशालाओं का कार्य पूर्ण नहीं हुआ। इसकी शिकायत पर मंगलवार को बीडीओ ने गोशालाओं के विस्तारीकरण की धीमी गति पर जिम्मेदारों पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

बीडीओ ने मरगांया, चतेला और अकबरपुर गांव में स्थित गोशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ को गोशाला विस्तारीकरण का काम अधूरा मिला। काम अधूरा देखकर बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए सचिवों को एक सप्ताह के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीडीओ अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के चलते निर्माण कार्य में देरी हुई है। किस गोशाला का कितना भुगतान हुआ है, इसका भी रिकॉर्ड मंगवाया है। गोशालाओं का विस्तारीकरण से छोटी-छोटी गोशालाओं को हटाकर उनमें संरक्षित मवेशियों को यहां रखा जा सकेगा। इस दौरान एडीओ पंचायत राम कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में हो रहा है विस्तारीकरण
ब्लॉक क्षेत्र के कुश्मरा बावनी, उकुरवा के मजरा सजेहरा, बागी, इकौना, चतेला, बसरेही, मरगांया, गररेही, बरखेरा, सुरौला, परासन, पिपराया, उसरगांव, छौंक, अकबरपुर। कदौरा ब्लॉक में आठ न्याय पंचायत हैं। प्रति न्याय पंचायत में दो गोशालाओं का विस्तारीकरण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed